सेक्टर-34 अरावली अपार्टमेंट के श्री सनातन शिव मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित
भक्तिभाव से स्थापित हुई लक्ष्मी नारायण, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की मूर्तियां
सेक्टर-34 स्थित अरावली अपार्टमेंट के श्री सनातन शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान लक्ष्मी नारायण, श्री राधा-कृष्ण एवं शिव-पार्वती की मूर्तियों की विधिवत स्थापना की गई।
शोभायात्रा, हवन-यज्ञ और भजन-कीर्तन से गूंजा पूरा सेक्टर
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान पूरे सेक्टर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्तगण भजनों पर झूमते हुए आगे बढ़े और जगह-जगह भगवान की आरती उतारी गई। इसके साथ ही हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
कार्यक्रम के समापन पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सेक्टर के निवासियों ने भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और बड़ी संख्या में निवासी रहे उपस्थित
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, मुकेश शर्मा, श्याम शर्मा, राजेश पांडेय, अजय रस्तोगी, राजन मोंगिया, आर पी सिंह, ए के श्रीवास्तव, संतराज सिंह, रौशन कुमार, विनोद कुमार, रणधीर सिंह, सुरेश बने, अमित रस्तोगी, राजेश सक्सेना, कविश राघव सहित बड़ी संख्या में सेक्टर निवासी मौजूद रहे।