मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ का सख्त रुख, गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश

 
ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

कानपुर। बिल्हौर ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दीक्षा जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई। कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित, तहसीलदार अभिनव चंद्रा और एसीपी मंजय सिंह भी मौजूद रहे। सीडीओ ने शिकायतें सुनने से पहले ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई विभागों में अव्यवस्थाएं सामने आईं।

फाइलों में गड़बड़ी और कार्यालयों में गंदगी पर फटकार

सीडीओ ने लेखागार, मनरेगा, सिंचाई और समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में फाइलों के रखरखाव में गड़बड़ी, कार्यालयों में गंदगी और कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने बीडीओ नेमचंद को व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

10 से अधिक कर्मचारी मिले गैरहाजिर, वेतन कटौती के आदेश

अटेंडेंस रजिस्टर की जांच में 10 से अधिक कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए। कई कर्मचारियों की कई दिनों से उपस्थिति दर्ज नहीं थी। सीडीओ ने निर्देश दिए कि ब्लॉक में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज की जाए। बीएलओ ड्यूटी को छोड़कर अन्य अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने और विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

मनरेगा और लेखागार में लंबित कार्यों पर निर्देश

निरीक्षण में मनरेगा से संबंधित कई फाइलें अधूरी मिलीं, जिन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। लेखागार में सर्विस बुक समेत लंबित कार्यों को जल्द निपटाने की चेतावनी दी गई। सीडीओ ने कहा कि जल्द ही पुनः विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा।

ग्रामीणों की शिकायत पर सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश

संपूर्ण समाधान दिवस में शिवराजपुर विकासखंड के रानेपुर गांव के ग्रामीणों ने सफाईकर्मी की लापरवाही की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी छह-छह माह तक गांव नहीं आता, जिससे गंदगी और जलभराव बना रहता है। सीडीओ ने तत्काल सफाई कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios