हत्या लूट डकैती 75 हजार का इनामिया कल्लू उर्फ फिरोज कानपुर से गिरफ्तार
सर्विलांस टीम की मदद से मकनपुर क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी
कानपुर कमिश्नरेट पश्चिमी जोन के डीसीपी एस.एम. काशिम आबिदी के निर्देश एवं एसीपी के आदेशों के अनुपालन में अरौल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से हत्या, लूट और डकैती के मामलों में वांछित 75 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।
कई गंभीर मामलों में था वांछित
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कल्लू उर्फ फिरोज उर्फ निजामुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अलग-अलग राज्यों में नाम बदलकर छिपता फिर रहा था। उसके खिलाफ जौनपुर, कानपुर नगर और औरैया जनपदों में हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी को मकनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
न्यायालय में पेश, भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा संदेश गया है।