मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, बेटी को दिया आशीर्वाद

कानपुर नगर/बिल्हौर।
उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार शाम बिल्हौर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कटियार के आवास पर पहुंचकर उनकी बेटी को आगामी वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि सुशील कटियार की बेटी का विवाह शुक्रवार को होना है, लेकिन मंत्री की शुक्रवार को निजी कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते वह एक दिन पहले ही उनके आवास पहुंचे।

क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा मंत्री का आगमन

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आगमन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। इस दौरान मंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और विवाह समारोह की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने नवविवाहित जोड़े के सुखद और समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की।

शोक संतप्त परिवार से भी की मुलाकात

बिल्हौर प्रवास के दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बेर्रा खानपुर गांव भी पहुंचे। यहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के रिश्तेदार सूरज प्रसाद कटियार के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बताया गया कि सूरज प्रसाद कटियार के बेटे और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के साले विपिन कटियार की सोमवार रात मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटना के बाद तबीयत बिगड़ने से हृदयगति रुकने पर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है।

कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

मंत्री के साथ एमएलसी अविनाश सिंह चौहान भी मौजूद रहे। इस दौरान जयप्रकाश कटियार, दीपक श्रीवास्तव, सीतेंद्र कटियार, अनुभव शंकर कटियार, रामू कटियार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios