जनपद में ‘आपदा मित्र’ बनने का मौका, 19 स्वयंसेवकों का होगा चयन

Share your love


जनपद के युवाओं के लिए ‘आपदा मित्र’ बनने का सुनहरा अवसर है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के तहत आपदा मित्र परियोजना के अंतर्गत 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शेष 19 स्वयंसेवकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लखनऊ में मिलेगा 12 दिन का विशेष प्रशिक्षण

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि चयनित 19 स्वयंसेवकों को 17 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) मुख्यालय, लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान ठहरने, भोजन, प्रशिक्षण सामग्री और आवागमन सहित सभी खर्च एसडीआरएफ द्वारा वहन किए जाएंगे। अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी।

पात्रता क्या होगी

आपदा मित्र बनने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त चिकित्सा कर्मी और इंजीनियरों को अधिकतम 5 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी। आवेदक का गौतमबुद्धनगर का निवासी होना अनिवार्य है और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं पास निर्धारित की गई है। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है, जिसके लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देना होगा।

इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

अग्निशमन विभाग, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड्स, भूतपूर्व सैनिकों, आपदा प्रबंधन का अनुभव रखने वाले और तैराक अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। महिला स्वयंसेवकों की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 तक अपना आवेदन जिलाधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-203 में ऑफलाइन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0120-2978231 पर संपर्क किया जा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us