योगी सरकार के नेतृत्व में यूपी की एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को नई रफ्तार

Share your love

17 एयरपोर्ट टर्मिनलों को दो लेन सड़कों से जोड़ने का कार्य हुआ पूरा

लखनऊ/नोएडा। प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। वायु, जल, सड़क और रेल नेटवर्क के सशक्त विस्तार से प्रदेश में औद्योगिक विकास, मैन्युफैक्चरिंग, व्यापार और पर्यटन को नई गति मिली है। बेहतर कनेक्टिविटी के चलते अब प्रदेश के उद्योग अपने उत्पाद देश-विदेश के बाजारों तक अधिक सुगमता से पहुंचा पा रहे हैं।

एक्सप्रेसवे और सड़क कनेक्टिविटी से बदली तस्वीर

प्रदेश सरकार द्वारा अब तक 7 आधुनिक एक्सप्रेसवे विकसित किए जा चुके हैं, जिससे क्षेत्रीय परिवहन और आवागमन में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश के 17 एयरपोर्ट टर्मिनलों को दो लेन सड़कों से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा गया है।

10 एयरपोर्ट पहले से जुड़े, 7 नए टर्मिनलों तक कनेक्टिविटी पूरी

प्रदेश के आगरा, झांसी, गाजियाबाद, बरेली, अयोध्या, गाजीपुर, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और श्रावस्ती एयरपोर्ट पहले से ही दो लेन सड़कों से जुड़े हुए हैं, जिनका रखरखाव और सुदृढ़ीकरण लगातार किया जा रहा है।
वहीं अलीगढ़, चित्रकूट, सोनभद्र, आजमगढ़, सहारनपुर, कुशीनगर और कानपुर के एयरपोर्ट टर्मिनलों तक भी दो लेन सड़क कनेक्टिविटी का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

पर्यटन, व्यापार और सुरक्षा को मिला बढ़ावा

इन परियोजनाओं से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिली है। अयोध्या, कुशीनगर, चित्रकूट और श्रावस्ती जैसे प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों को नई कनेक्टिविटी से विशेष लाभ हुआ है। साथ ही सड़क चौड़ीकरण, ड्रेनेज, संकेतक, स्ट्रीट लाइटिंग और यातायात सुरक्षा उपायों से दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

आधुनिक यूपी की ओर मजबूत कदम

17 एयरपोर्ट टर्मिनलों को दो लेन सड़कों से जोड़ने का कार्य लोक निर्माण विभाग की तकनीकी दक्षता और प्रतिबद्धता का उदाहरण है। यह योजना न केवल हवाई परिवहन को मजबूती दे रही है, बल्कि उत्तर प्रदेश को आधुनिक, सशक्त और विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us