मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

जमीनी विवाद में चाचा-भतीजे आमने-सामने, गांव में चली लाठी-डंडे

कानपुर/बिल्हौर (विधान केसरी)। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के सुक्खा नेवादा गांव में जमीनी विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस हिंसक झड़प में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार की बताई जा रही है, जब छप्पर हटाने को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसा में बदल गई।

गांव निवासी सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका परिवार लंबे समय से ज्ञान सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद में है। सोमवार को इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।

पांच घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

मारपीट के दौरान एक पक्ष से सोनू, कुलदीप और रेखा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से लौकुश और रामू को गंभीर चोटें आईं। घायल लौकुश और रामू को परिजन शिवराजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में जारी है।

थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि सोनू की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दूसरी ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios