विश्व वेटलैंड दिवस पर सूरजपुर वेटलैंड में बर्ड फेस्टिवल–2026 का आयोजन

Share your love

विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर सूरजपुर वेटलैंड, ग्रेटर नोएडा में बर्ड फेस्टिवल–2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय राज्य मंत्री (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन) के.पी. मलिक ने की। आयोजन का उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना रहा।

गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सुप्रीम कोर्ट की सीईसी के सदस्य चंद्र प्रकाश गोयल, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य वन संरक्षक डॉ. के. इलंगो सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, पर्यावरणविद, वन्यजीव प्रेमी, स्वयंसेवी संस्थाएं और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

बर्ड वॉचिंग और नेचर वॉक आकर्षण का केंद्र

राज्य मंत्री ने सूरजपुर वेटलैंड का भ्रमण किया, जहां बर्ड वॉचिंग टूर, गाइडेड नेचर वॉक और नेचर ट्रेल्स के माध्यम से प्रवासी व स्वदेशी पक्षियों और जैव विविधता की जानकारी दी गई। इसके बाद फोटो गैलरी का उद्घाटन, पर्यावरण प्रदर्शनी का अवलोकन और सामूहिक वृक्षारोपण किया गया।

संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान

अपने संबोधन में मंत्री के.पी. मलिक ने आर्द्रभूमियों और पक्षियों के संरक्षण को समय की जरूरत बताया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सूरजपुर वेटलैंड को प्रदेश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण में जनभागीदारी पर जोर दिया।

रामसर स्थल के रूप में विशेष पहचान

प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल ने बताया कि 0.60 वर्ग किलोमीटर में फैला सूरजपुर वेटलैंड एक अंतरराष्ट्रीय रामसर स्थल है, जो अनेक प्रवासी पक्षियों का प्रमुख आश्रय स्थल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us