भारत के खिलाफ मैच से इनकार, श्रीलंका रवाना हुई पाकिस्तान टीम

Share your love

टी-20 विश्व कप 2026 से पहले बड़ा ड्रामा देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है, हालांकि पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इसी फैसले के तहत पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका के लिए रवाना हो गई है।

15 फरवरी को होना था भारत-पाक मुकाबला

पाकिस्तान को 15 फरवरी को कोलंबो में ग्रुप स्टेज का मुकाबला भारत के खिलाफ खेलना था। यह निर्णय पाकिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद लिया है। पाकिस्तान ने इसे पक्षपातपूर्ण फैसला बताते हुए विरोध दर्ज कराया है।

ICC की कार्रवाई की आशंका

पाकिस्तान के इस फैसले के बाद आईसीसी द्वारा कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इसमें पाकिस्तान पर प्रतिबंध या टूर्नामेंट से बाहर किए जाने जैसे कदम भी शामिल हो सकते हैं। आईसीसी इस पूरे मामले पर मंथन कर रहा है और जल्द निर्णय ले सकता है।

शाहिद अफरीदी की प्रतिक्रिया

भारत-पाक मैच बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,
“मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जब राजनीति दरवाजे बंद कर देती है, तब क्रिकेट नए रास्ते खोल सकता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा, लेकिन मैं अपनी सरकार के फैसले के साथ खड़ा हूं।”

ICC से निष्पक्षता की मांग

अफरीदी ने आगे कहा कि यह आईसीसी के लिए नेतृत्व दिखाने का समय है और उसे शब्दों से नहीं बल्कि फैसलों से यह साबित करना चाहिए कि वह निष्पक्ष, स्वतंत्र और सभी सदस्य देशों के साथ न्यायसंगत व्यवहार करता है।

बढ़ता तनाव, क्रिकेट पर राजनीति का असर

यह बयान ऐसे समय पर आया है जब आईसीसी पाकिस्तान के फैसले पर संभावित सख्त कार्रवाई पर विचार कर रहा है। पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में राजनीति का असर कितना गहरा होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us