मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर नेवादा टोल प्लाजा पर जागरूकता कार्यक्रम

 

कानपुर नगर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर नेवादा टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त यातायात रविन्द्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम द्वारा किया गया।

नुक्कड़ नाटक और भाषण से दिया सुरक्षा का संदेश

कार्यक्रम के दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाया गया। साथ ही स्कूली छात्राओं ने प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए, जिनमें सुरक्षित वाहन संचालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

पेंटिंग–पोस्टर से रचनात्मक जागरूकता

स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। इन चित्रों के जरिए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

हेलमेट वितरण और जन-जागरूकता अभियान

कार्यक्रम के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही यातायात नियमों को लेकर जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया। उपस्थित सभी लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

अधिकारियों और स्थानीय लोगों की सहभागिता

इस कार्यक्रम में एनएचएआई के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्कूल के छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मौके पर एनएचएआई टीम मैनेजर, एसडीएम संजीव दीक्षित, एसीपी मंजय सिंह, आलोक सिन्हा, संदीप तोमर, सुनील सचान, मीडिया प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios