मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बजट से पहले आम आदमी को राहत, सोना-चांदी के दाम धड़ाम

वायदा बाजार खुलते ही बड़ी गिरावट


बजट से पहले ही आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। वायदा बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। सोने में प्रति 10 ग्राम करीब 13 हजार रुपये तक की गिरावट देखने को मिली, जबकि चांदी भी भारी दबाव में नजर आई। इस अचानक आई गिरावट ने निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदारों का भी ध्यान खींचा है।

सोने में लगा लोअर सर्किट


सुबह करीब 9:19 बजे एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 9,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इसके कुछ ही देर बाद, करीब 9:30 बजे सोने में लोअर सर्किट लग गया। एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव 1,38,638 रुपये तक फिसल गया। वहीं सुबह 9:47 बजे तक सोने की कीमत 1,36,185 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, यानी कुल मिलाकर 13,468 रुपये की बड़ी गिरावट सामने आई।

आपके शहर में कितना है सोने का भाव


गिरावट के बाद अलग-अलग शहरों में सोने के दाम भी सामने आए हैं। पटना में 10 ग्राम सोने का भाव 1,38,430 रुपये चल रहा है, जो सूची में सबसे कम है। जयपुर में यह 1,38,480 रुपये, कानपुर और लखनऊ में 1,38,540 रुपये दर्ज किया गया। वहीं भोपाल और इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा 1,38,650 रुपये रहा।

चांदी की कीमतों में भी कमजोरी


सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। 1 किलो चांदी का भाव पटना में सबसे कम 2,65,850 रुपये रहा। जयपुर में यह 2,65,960 रुपये, कानपुर और लखनऊ में 2,66,060 रुपये दर्ज किया गया। वहीं भोपाल और इंदौर में चांदी का भाव सबसे ज्यादा 2,66,280 रुपये रहा।

खरीदारों के लिए मौका


विशेषज्ञों के मुताबिक बजट से पहले आई इस गिरावट से आभूषण खरीदने वालों को फायदा मिल सकता है। हालांकि निवेशकों को आगे के उतार-चढ़ाव को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios