मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्त रुख

कानपुर नगर। शुक्रवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने चौबेपुर स्थित विकासखंड कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए और लापरवाही पर नाराजगी जताई।

विकासखंड कार्यालय में गंदगी पर नाराजगी


विकासखंड कार्यालय परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्था देखकर डीएम ने खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाई। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करने और विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचना चाहिए।

सीएचसी में कर्मचारी अनुपस्थित मिले


सीएचसी के निरीक्षण में उपस्थिति रजिस्टर की जांच के दौरान कई कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए और अनुशासन बनाए रखने को कहा।

मशीनें उपलब्ध, पर चालू नहीं


अस्पताल में एक्स-रे और दंत चिकित्सा मशीनें मौजूद होने के बावजूद बंद मिलीं। डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए।
हालांकि दवाओं का स्टॉक पर्याप्त मिला। सीएचसी अधीक्षक को व्यवस्थाएं सुधारने और समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios