मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बिल्हौर में पुरानी रंजिश का हिंसक रूप: लाठी-डंडों से हमला, युवक का पैर टूटा

आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप


कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के ग्राम माखन निवादा में आपसी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मुन्नी देवी पत्नी श्रीकृष्ण ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

शाम के समय शुरू हुआ विवाद


पीड़िता के अनुसार बुधवार शाम करीब सात बजे गांव के रूप सिंह, शिव सिंह और उनकी पत्नी सरस्वती ने उनके परिवार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपित मारपीट पर उतारू हो गए।

विरोध करने पर बेटे पर लाठी-डंडों से हमला


मुन्नी देवी का कहना है कि जब उनके पुत्र ज्ञान सिंह ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में ज्ञान सिंह का पैर टूट गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं। वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा।

बचाने पहुंची मां को भी पीटा


शोर सुनकर जब मुन्नी देवी अपने बेटे को बचाने पहुंचीं तो आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के दौरान आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई


परिजनों ने किसी तरह घायल को संभाला और इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। थाने पहुंचे मां-बेटे की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घायल को उपचार के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios