मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बैंक ऑफ बड़ौदा शिवराजपुर शाखा के 50 वर्ष पूर्ण : नए भवन का उद्घाटन

कानपुर/बिल्हौर | संवाददाता
बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की बिल्हौर शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नए भवन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक शैलेंद्र सिंह ने फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बैंक के अधिकारी, कर्मचारी और ग्राहक उपस्थित रहे।

50 वर्षों से भरोसेमंद सेवाएं

महाप्रबंधक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शिवराजपुर क्षेत्र के ग्राहकों को बैंक ऑफ बड़ौदा पिछले 50 वर्षों से लगातार गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही बैंक की सबसे बड़ी पूंजी है।

वैश्विक स्तर पर पहचान

शैलेंद्र सिंह ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा को विश्व स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जो बैंक की मजबूत कार्यप्रणाली और सेवा गुणवत्ता को दर्शाता है।

कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा

उन्होंने बताया कि बैंक ग्राहकों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर छोटे और बड़े व्यवसायों को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहा है। इससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

बीमा और सामाजिक योजनाएं

बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना सहित अन्य बीमा योजनाओं का लाभ भी दे रहा है, जिससे आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

किसान, महिला और युवा सशक्तिकरण

महाप्रबंधक ने बताया कि बैंक महिलाओं और युवाओं के रोजगार पर विशेष ध्यान दे रहा है। वहीं किसानों की आय बढ़ाने के लिए उचित ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

केसीसी से मिला रोजगार

इस अवसर पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लाभार्थी सूर्य कुमार, अरुण कुमार, रामदास और अजीत सिंह को केसीसी के माध्यम से लाखों रुपये की सहायता दी गई। कार्यक्रम में बैंक प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios