शनिवार को बिल्हौर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना प्रभारी वरुण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान शिवली रोड पुलिया के पास बाइक सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिए।
पुलिस ने जब युवकों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों बाइक मोड़कर तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और कुछ दूरी पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई।
कड़ाई से पूछताछ करने पर युवकों की पहचान मदनेपुर गांव निवासी हर्षित और भैंसऊ गांव निवासी जतिन सविता के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई, जो चोरी की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जतिन सविता के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बरामद बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद दोनों आरोपियों को कानपुर देहात स्थित सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक हेमेंद्र प्रताप सिंह, शुभम गौतम, हेमंत कुमार, राघवेंद्र सिंह, सिपाही शैलेंद्र कुमार और समीर यादव शामिल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
MediaWali is your trusted source for the latest news, trending stories, entertainment updates, technology insights, and informative content. We are dedicated to delivering accurate, engaging, and reader-friendly information every day.
Help Center
Ticket
FAQ
Contact
Community