मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर की सराहनीय पहल, 1000 वंचित बच्चों को मिलेंगे स्कूल बैग

शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प

कानपुर/बिल्हौर (विधान केसरी)। बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने शिक्षा को बढ़ावा देने और वंचित वर्ग के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी संसाधनों से विधानसभा क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले 1000 गरीब एवं वंचित बच्चों को स्कूल बैग वितरित करने का संकल्प लिया है।

चेतपुरवा गांव से हुई अभियान की शुरुआत

इस सेवा अभियान की शुरुआत शनिवार को शिवराजपुर ब्लॉक के चेतपुरवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से की गई। यहां अध्ययनरत 70 बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान और उत्साह से भर गया।

बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी और आत्मविश्वास

स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रेरणादायक बताया।

शिक्षा से ही सशक्त समाज का निर्माण: विधायक

इस अवसर पर विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने कहा कि संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे की शिक्षा बाधित नहीं होनी चाहिए। शिक्षा ही सशक्त समाज की मजबूत नींव है और हर बच्चे को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए।

जरूरतमंदों तक सुविधाएं पहुंचाना दायित्व

उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना उनका दायित्व है। जब तक जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर आशा और आत्मविश्वास की मुस्कान नहीं आएगी, तब तक यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

पूरे विधानसभा क्षेत्र में चलेगा अभियान

विधायक ने बताया कि यह शिक्षा सहयोग अभियान आगे भी चरणबद्ध तरीके से पूरे विधानसभा क्षेत्र में जारी रहेगा। आने वाले दिनों में अन्य सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भी स्कूल बैग वितरित कर लाभान्वित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios