मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

खाल लदी पिकअप को पुलिस ने पकड़ा : हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचे टायर फटने से खून व गंदा पानी टपकने से मचा हड़कंप : टोल कर्मियों ने पुलिस से पकड़वाया

कानपुर–अलीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित नेवादा दरिया टोल प्लाजा पर बुधवार रात करीब 9 बजे एक पिकअप का टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी टोल बूथ पर रुक गई। वाहन से तरल पदार्थ निकलता देख टोल कर्मियों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

खून और गंदा पानी टपकने से जताई गई आशंका

टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि पिकअप से खून व गंदा पानी जैसा तरल पदार्थ टपक रहा था। इसे देखकर प्रतिबंधित पशुओं के मांस या किसी अवैध सामग्री के होने की आशंका जताई गई और पुलिस को अलर्ट किया गया।

पुलिस ने पिकअप कब्जे में लेकर दो लोगों को लिया हिरासत में

सूचना मिलने पर शिवराजपुर थाना प्रभारी वरुण शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर उसमें सवार दो चालकों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की।

हिंदूवादी संगठनों ने किया थाने का घेराव

उधर, घटना की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर और बाद में थाने पहुंच गए। बजरंग दल, गौ रक्षा दल समेत अन्य संगठनों के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कड़ाई से मोर्चा संभालते हुए हालात को नियंत्रण में रखा।

भैंसों की खाल होने की बात आई सामने

पुलिस जांच के दौरान चालक ने बताया कि लोडर में भैंसों की खाल लदी हुई है। उसने बताया कि वह हरदोई के गोपामऊ से खाल लेकर कानपुर जा रहा था, लेकिन पूछताछ के दौरान वह खालों से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस पुलिस को नहीं दिखा सका।

वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का किया निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह और एसीपी मंजय सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौजूद लोगों को शांत कराया और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

पशु चिकित्सक से कराई जा रही जांच

एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह ने बताया कि लोडर में लदी पशु खालों की जांच के लिए पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया गया है। खालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पशु चिकित्सक की रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios