कौन हैं Zomato के नए CEO अलबिंदर सिंह ढींडसा? जानिए पढ़ाई, करियर और 10,000 करोड़ की नेटवर्थ

Share your love

फूड डिलीवरी कंपनी Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal Ltd में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। कंपनी के फाउंडर और ग्रुप CEO दीपिंदर गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह कंपनी में वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। उनकी जगह Blinkit के CEO और फाउंडर अलबिंदर सिंह ढींडसा को Eternal का नया ग्रुप CEO नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के साथ एक बार फिर अलबिंदर ढींडसा सुर्खियों में आ गए हैं।

कौन हैं Zomato के नए CEO अलबिंदर सिंह ढींडसा?

अलबिंदर सिंह ढींडसा मूल रूप से पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में कदम रखा और अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों में काम किया।

अमेरिका में किया काम, फिर किया MBA

IIT से निकलने के बाद अलबिंदर ढींडसा ने URS Corporation में ट्रांसपोर्टेशन एनालिस्ट के तौर पर करीब दो साल काम किया। इसके बाद वह Cambridge Systematics में सीनियर एसोसिएट रहे।
साल 2010 में उन्होंने Columbia University (USA) से MBA किया। इस दौरान उन्होंने UBS Investment Bank में एसोसिएट के तौर पर भी काम किया, जिससे उन्हें फाइनेंस और बिजनेस की गहरी समझ मिली।

Zomato से शुरू हुआ सफर, फिर बनी Blinkit

MBA के बाद भारत लौटकर अलबिंदर ढींडसा कुछ समय के लिए Zomato में इंटरनेशनल ऑपरेशंस के हेड रहे। यहीं से उनके मन में अपना स्टार्टअप शुरू करने का विचार पनपा।
साल 2013 में उन्होंने सौरभ कुमार के साथ मिलकर Grofers की स्थापना की, जिसे आज पूरी दुनिया Blinkit के नाम से जानती है। 2021 में Grofers का नाम बदलकर Blinkit कर दिया गया।

Zomato को बेची अपनी कंपनी

अगस्त 2022 में Zomato ने Blinkit का अधिग्रहण किया। यह डील करीब ₹4,447 करोड़ (लगभग 570 मिलियन डॉलर) में हुई थी। इस तरह अलबिंदर ढींडसा ने अपनी ही बनाई कंपनी Zomato को बेच दी, लेकिन Blinkit के CEO बने रहे और क्विक कॉमर्स बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

कितनी है अलबिंदर ढींडसा की नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलबिंदर सिंह ढींडसा की अनुमानित नेटवर्थ करीब 1.1 बिलियन डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 10,000 करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है। वहीं, Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल की नेटवर्थ करीब 1.7 बिलियन डॉलर बताई जाती है।

Eternal के लिए क्या मायने रखता है यह बदलाव

कंपनी का मानना है कि अलबिंदर ढींडसा के नेतृत्व में Zomato और Blinkit दोनों बिजनेस को नई दिशा मिलेगी। क्विक कॉमर्स में उनकी गहरी समझ Eternal के भविष्य के लिए अहम साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us