मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

कक्षा 7 की छात्रा से चचेरे भाईयों ने अगवा कर दुष्कर्म किया ; आरोपी हिरासत

सोमवार देर रात की वारदात
 
कानपुर/ बिल्हौर के एक गांव में सोमवार देर रात घर से बाहर निकली किशोरी को पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाइयों ने अगवा कर घर अपने ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। भोर पहर किसी तरह छूट कर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बिल्हौर के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा 7 की छात्रा है। सोमवार देर रात वह नित्यक्रिया के लिए घर के बाहर गई थी। 
पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाइयों पर गंभीर आरोप
 
देर तक वापस न आने पर उन्होंने घर वालों को जानकारी दी। तो सभी लोग किशोरी की तलाश में जुट गए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। भोर पहर लगभग तीन बजे बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने आपबीती सुनाई।आरोप है कि नित्यक्रिया के लिए निकली उनकी बेटी को पड़ोस में रहने वाले फैसल पुत्र फिरोज खान व आहद पुत्र छोटे खान (आपस में चचेरे भाई) बेटी को दबोच लिया और उसके द्वारा चीखने चिल्लाने का प्रयास कर पर मुंह में कपड़ा लगाकर मुंह बंद कर दिया और अपने घर घसीट ले गए। वहां दो मंजिल पर बने कमरे में बारी-बारी से दोनो ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह किसी तरह छूटकर रोते हुए घर पहुंची बेटी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर दोनो आरोपितों को पकड़कर कोतवाली ले गई। पुलिस ने मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दोनों आरोपी हिरासत में
 
 डीसीपी पश्चिम एसएम काशिम अबीदी ने बताया कि थाना क्षेत्र बिल्हौर का एक गांव है। वहां 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला जानकारी में आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों अभियुक्त आपस में चचेरे भाई है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios