मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

कानपुर अलीगढ़ नेशनल हाईवे की टीम ने पुलिस की सहायता से कब्जे हटवाए

बकोठी से अरौल तक हटाया गया अतिक्रमण

बुधवार को अलीगढ़–कानपुर नेशनल हाईवे पर एनएचएआई की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक सिन्हा ने बताया कि अरौल थाना पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बकोठी से लेकर अरौल तक हाईवे किनारे फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया।

टीन शेड, गुमटी और दुकानों पर चला बुलडोजर

उन्होंने बताया कि बिठूर–कानपुर नेशनल हाईवे पर बकोठी क्षेत्र, आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास और सर्विस रोड के दोनों तरफ टीन शेड, गुमटी और पान मसाला की दुकानों के जरिए अवैध रूप से कब्जा किया गया था।
बुधवार को क्रेन और जेसीबी मशीन की मदद से इन सभी अवैध कब्जों को ढहाकर हटाया गया।

दोबारा कब्जा करने पर होगी सख्त कार्रवाई

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर ने स्पष्ट किया कि यदि कब्जेदार दोबारा से दुकानें लगाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र चलाया गया अभियान

अवैध दुकानों के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी, जिससे हादसों की संख्या बढ़ रही थी। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों से सतर्कता से वाहन चलाने की अपील की गई और राहगीरों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अधिकारी और पुलिस बल रहा मौजूद

इस मौके पर यशवंत प्रजापति, आदित्य मिश्रा, सुनील सचान, नौशाद, प्रशांत, अमन, शिवप्रकाश, धर्मवीर, शिवराज, कुलदीप दुर्गेश सहित थाना अरौल पुलिस और महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios