मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बीएसएफ जवानों से मिलने पहुंची ‘बॉर्डर 2’ की टीम, ‘घर कब आओगे’ गाने पर जमकर थिरके सितारे

Border 2 Song Ghar Kab Aaoge:


देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का पहला और आइकॉनिक गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों को छू रहा है। इस खास मौके को फिल्म की टीम ने बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों के बीच जाकर सेलिब्रेट किया।

सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी अभिनीत ‘बॉर्डर 2’ का यह गीत फिल्म ‘बॉर्डर’ के सुपरहिट गाने ‘संदेसे आते हैं’ का री-क्रिएटेड वर्जन है। उसी भावनात्मक धुन पर तैयार इस नए गीत को आधुनिक अंदाज और नए बोलों के साथ पेश किया गया है। गाने को सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है।

हाल ही में फिल्म की टीम बीएसएफ जवानों से मिलने बॉर्डर पर पहुंची, जहां इस गाने को जवानों के साथ मिलकर खास अंदाज में सेलिब्रेट किया गया। सामने आए वीडियो में फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, अभिनेता वरुण धवन और अहान शेट्टी जवानों के बीच नजर आ रहे हैं। इस दौरान मशहूर गायक सोनू निगम भी मौजूद थे, जो जवानों के साथ ‘घर कब आओगे’ गाना गुनगुनाते दिखे।

वीडियो में वरुण धवन और अहान शेट्टी बीएसएफ जवानों के साथ झूमते और थिरकते नजर आ रहे हैं, वहीं जवानों के चेहरों पर देशभक्ति और खुशी साफ झलक रही है। यह पल फिल्म और देश के असली नायकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है।

देशभक्ति, जज्बे और भावनाओं से भरी ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का यह पहला गाना दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios