नोएडा सेक्टर-104 में अवैध पार्किंग की वसूली, तीन आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए
नोएडा ट्रैफिक सेल अवैध पार्किंग पर कड़ाई शुरू की
सेक्टर-104 मार्केट के सामने सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग चलाने और वाहन चालकों से जबरन वसूली करने वाले तीन लोगों के खिलाफ सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज कराया गया है। यह लोग रोड किनारे खड़े होने वाले वाहनों से जबरन पार्किंग फीस के तौर पर वसूली करते थे। घंटे के हिसाब से रुपये लिए जा रहे थे। जिसकी शिकायत पर ट्रैफिक पुलिस ने वहां पर नो पार्किंग के बोर्ड भी लगाए लेकिन उन लोगों ने उसे हटा दिया। जिसकी नोएडा अथॉरिटी की ट्रैफिक सेल को जानकारी हुई तो अधिकारी पहुंचकर पार्किंग बंद करने के लिए बोले हैं। मामले में तीन लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि यह तीनों युवक अथॉरिटी से रजिस्टर्ड ऐप पर फीस वसूल रहे थे। जिसे ट्रैफिक सेल ने बरामद कर लिया है।
नोएडा ट्रैफिक सेल के जेई नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर सूचना मिली कि सेक्टर-104 मार्केट के सामने सर्विस रोड पर अवैध रूप से पार्किंग चलाई जा रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने नोएडा प्राधिकरण की नियुक्त फोर्स को साथ लेकर मौके पर कार्रवाई की। टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां देवेंद्र, संजय सिंह और महेंद्र अवैध रूप से पार्किंग संचालित करते हुए पाए गए। आरोपी वाहन चालकों से पार्किंग के नाम पर पैसे वसूली कर रहे थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि तीनों के पास अथॉरिटी के पार्क प्लस ऐप के माध्यम से भी पार्किंग संचालन कर रहे थे, जबकि इसके लिए उनके पास कोई अनुमति कॉपी नहीं थी। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स की मदद से तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया और थाना सेक्टर-39 लाया गया था। फिर मामले में पुलिस केस दर्ज कर तीनों को आरोपियों को जेल भेज दी है।
20 से 25 दिन पहले ही शुरू किया था, वसूली
पुलिस ने बताया कि तीनों ने पार्किंग के नाम पर कुछ ही दिन पहले पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली 20 से 25 दिन पहले ही शुरू किया था। वहीं यह तीनों लोगों से रुपये को लेकर झगड़ा भी करते थे। जिसकी शिकायत नोएडा अथॉरिटी सेल को मिली, इसके बाद मामले में कार्रवाई की। वहीं पुलिस तीनों के पास से मशीन को कब्जे में लेकर कहां कहां पर इस तरह वसूली कर रहे थे, जानकारी जुटा रही है।