पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने महिला पत्रकार को आंख मारी, इमरान खान पर सवाल पूछने पर सोशल मीडिया में तहलका
ISPR के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी का विवादित व्यवहार
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना की मीडिया विंग ISPR के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान महिला पत्रकार अब्सा कोमान को आंख मारी। पत्रकार ने इमरान खान पर लगे आरोपों, जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा और एंटी-स्टेट गतिविधियों, पर सवाल पूछा था।
चौधरी ने तंज करते हुए कहा, “एक चौथा पॉइंट जोड़ लें, वह (इमरान खान) एक जेहनी मरीज भी हैं,” और मुस्कराते हुए पत्रकार को आंख मारी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चौधरी की आलोचना शुरू हो गई।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
-
एक यूजर ने लिखा, “पाकिस्तान में लोकतंत्र खत्म हो चुका है।”
-
दूसरे ने कहा, “ये देश मजाक बन चुका है।”
चौधरी ने इससे पहले भी इमरान खान पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘नारसिसिस्ट’ (आत्ममुग्ध) कहा था और आरोप लगाया कि जेल में इमरान से मिलने वाले लोग सेना के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
पूर्व विवाद और स्कैंडल्स
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में सार्वजनिक तौर पर किसी अधिकारी ने इस तरह का व्यवहार किया।
-
13 साल पहले, पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने महिला पत्रकार शेरी रहमान के साथ छेड़छाड़ की।
-
इमरान खान खुद भी तीन साल पहले महिला पार्टी वर्कर के कथित ऑडियो टैप को लेकर विवाद में रहे।
पंजाब असेंबली में PTI पर बैन का प्रस्ताव पास
पाकिस्तान की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है। पंजाब असेंबली ने मंगलवार को प्रस्ताव पास किया जिसमें इमरान खान और उनकी पार्टी PTI पर बैन लगाने की मांग की गई।
-
प्रस्ताव PML-N के विधायक ताहिर परवेज ने पेश किया।
-
PTI के विधायक पहले ही सदन का बहिष्कार कर चुके थे, इसलिए प्रस्ताव आसानी से पास हो गया।
-
प्रस्ताव में पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ करते हुए इमरान खान और उनकी पार्टी को देश के खिलाफ और विरोधी देशों की कठपुतली बताया गया।