लावारिस पड़े 1 लाख करोड़ रुपये, पीएम मोदी ने शुरू किया ‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ पहल

Share your love
बिना क्लेम वाले 2,000 करोड़ रुपये पहले ही वापस किए गए

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ (Aapka Paisa Aapka Adhikar) पहल की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य हर नागरिक को उसका हक का पैसा वापस दिलाना है। भारतीय बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में हजारों करोड़ रुपये बिना क्लेम के पड़े हैं, जिन्हें सही मालिकों तक पहुंचाना इस पहल का लक्ष्य है।

पीएम मोदी ने कहा कि दिसंबर 2025 तक ग्रामीण और शहरी भारत के 477 जिलों में सुविधा कैंप आयोजित किए गए, और लगभग 2,000 करोड़ रुपये पहले ही सही मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।

कितनी राशि है बिना क्लेम के?
  • भारतीय बैंकों में लगभग 78,000 करोड़ रुपये

  • बीमा कंपनियों में लगभग 14,000 करोड़ रुपये

  • म्यूचुअल फंड्स में लगभग 3,000 करोड़ रुपये

  • डिविडेंड में 9,000 करोड़ रुपये बिना क्लेम के

पीएम मोदी ने कहा कि यह पैसा अनगिनत परिवारों की कड़ी मेहनत और निवेश का हिस्सा है, और इसे सही तरीके से मालिकों तक पहुंचाना जरूरी है।

कैसे करें दावा?

पिछले कुछ महीनों में फंड ट्रैक करने और क्लेम प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए स्पेशल पोर्टल बनाए गए हैं:

  • UDGAM पोर्टल – RBI के तहत बैंक डिपॉजिट और बैलेंस के लिए

  • बीमा भरोसा पोर्टल – IRDAI के तहत बिना क्लेम किए बीमा पॉलिसी के लिए

  • मित्र पोर्टल – SEBI के तहत म्यूचुअल फंड के लिए

  • IEPFA पोर्टल – कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत डिविडेंड और शेयरों के लिए

पीएम मोदी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जांचें कि उनके पास या उनके परिवार के पास बिना क्लेम किया पैसा तो नहीं है और पोर्टल या सुविधा कैंप का इस्तेमाल करें।

भविष्य की योजना

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अभियान को और बढ़ाया जाएगा ताकि और अधिक लोगों को उनका हक का पैसा लौटाया जा सके। उन्होंने सभी से पारदर्शिता और सक्रियता के साथ इस पहल में सहयोग करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us