नोएडा की कंपनी का धमाकेदार IPO, लिस्टिंग होते ही पैसा दोगुना

Share your love

नई दिल्ली: साल के अंत में नोएडा की Exato Technologies के IPO ने बाजार में जबरदस्त हलचल मचा दी। कंपनी के शेयर बीएसई के SME प्लेटफॉर्म पर 266 रुपये पर लिस्ट हुए, जबकि इश्यू प्राइस सिर्फ 133–140 रुपये था। यानी लिस्टिंग पर ही निवेशकों के पैसे लगभग दोगुने हो गए।

लिस्टिंग के बाद शेयर में और तेजी आई और यह 279.30 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया। इस IPO को निवेशकों का जबरदस्त प्यार मिला था और यह 881 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

क्यों मचा इतना गदर?

कंपनी में दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने भी पैसा लगाया हुआ है, जिनकी 4.5% हिस्सेदारी है। बाजार में उनकी साख देखकर रिटेल निवेशकों ने IPO में खूब निवेश किया।

कंपनी क्या करती है?

2016 में स्थापित Exato Technologies एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो बड़ी कंपनियों को डिजिटल और तकनीकी समाधान देती है।
इसके क्लाइंट्स में शामिल हैं—

  • MakeMyTrip

  • RBL Bank

  • IGT Solutions

  • IKS

  • WNS

IPO के पैसे का उपयोग कहाँ होगा?

कंपनी इस रकम का इस्तेमाल—

  • रोज़मर्रा के बिज़नेस (वर्किंग कैपिटल)

  • नए प्रोडक्ट डेवलपमेंट

  • कुछ कर्ज चुकाने

  • और अन्य कॉर्पोरेट कामों में करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us