मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन से हड़कंप: यात्रियों का हंगामा, कपल ने रिसेप्शन में ऑनलाइन हिस्सा लिया

इंडिगो एयरलाइन में क्रू मेंबर की कमी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देश के कई एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट कैंसिल होने से अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने रात एयरपोर्ट की जमीन पर गुजारी और जगह-जगह सूटकेस का ढेर लगा रहा।

सबसे ज़्यादा वायरल घटना कर्नाटक के हुबली के कपल की है, जिन्हें अपनी फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से अपने ही रिसेप्शन में वीडियो कॉल के जरिए शामिल होना पड़ा

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक परेशान पिता इंडिगो स्टाफ पर चिल्लाता दिखता है—
“सिस्टर, मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए, उसे ब्लीडिंग हो रही है!”
इस वीडियो ने एयरलाइन की अव्यवस्था और बेसिक सुविधाओं के अभाव को उजागर किया है।

यात्रियों ने लगातार शिकायत की कि न सही जानकारी दी जा रही है, न आवश्यक मदद। एयरपोर्ट पर भारी भीड़ और गुस्से का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios