जया बच्चन का बड़ा बयान: शादी आज के समय में जरूरी नहीं

शादी को बताया “पुराना सिस्टम”, नव्या को जल्द शादी न करने की सलाह

Share your love

 

इंटरव्यू में रिश्तों और नई पीढ़ी पर खुलकर बोलीं जया बच्चन

हाल ही में Mojo Story को दिए इंटरव्यू में जया बच्चन ने अपनी शादी, रिश्तों और आज की नई पीढ़ी की सोच पर खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वह पारंपरिक शादी के सिस्टम को अब “पुराना और ज़रूरी नहीं” मानती हैं।

नई पीढ़ी की स्वतंत्र सोच का किया ज़िक्र

जया बच्चन ने कहा कि आज के बच्चे रिश्तों को लेकर ज्यादा जागरूक और स्वतंत्र हैं। अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि नव्या जल्द शादी करे, क्योंकि आज की पीढ़ी जीवन और रिश्तों को एक नए नज़रिए से देखती है।

“शादी जैसी संस्था अब अप्रासंगिक लगती है” — जया

एक सवाल के जवाब में जया बच्चन ने कहा:
“हाँ, बिल्कुल… समय पूरी तरह बदल चुका है। बच्चे अब सब समझते हैं। उन्हें किसी चीज़ को कानूनी कागज़ पर लिखने की जरूरत नहीं पड़ती, रिश्ते की असली अहमियत आपसी सम्मान और भरोसे में है।”

उन्होंने मज़ाक में कहा,
हमने तो कई साल बाद शादी का रजिस्टर साइन किया। इसका मतलब हम इतने साल गैरकानूनी रहते रहे!”

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

अमिताभ के साथ 52 साल पुराने रिश्ते पर दिल छू लेने वाली बात

अपनी 52 साल की शादी के बारे में जया बच्चन ने बताया कि अमिताभ बच्चन कभी-कभी मज़ाक में शादी को “ज़िंदगी की सबसे बड़ी गलती” कह देते हैं, जो उनकी सहजता और रिश्ते की मज़बूती को दर्शाता है।

जया ने कहा,
मैं 52 साल से उसी आदमी के साथ हूँ। इससे ज़्यादा प्यार क्या हो सकता है?”

सोशल मीडिया पर जया की बेबाकी की तारीफ़

उनके बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई लोग उनकी ईमानदारी, खुले विचारों और आधुनिक सोच की सराहना कर रहे हैं।

navya seth
navya seth
Articles: 281

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us