सोना ₹1,003 गिरकर ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम पर; चांदी ₹2,280 सस्ती, जानें आपके शहर में क्या हैं नए गोल्ड रेट्स

Share your love

सोना और चांदी के दामों में आज, 20 नवंबर को भारी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,003 रुपए टूटकर 1,22,881 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। इससे पहले यह कीमत 1,23,884 रुपए थी। इसी तरह, चांदी 2,280 रुपए सस्ती होकर 1,55,840 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। पिछले महीने 17 अक्टूबर को सोना 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम और 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे।

IBJA के रेट्स में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर मार्जिन शामिल नहीं होते, इसलिए आपके शहर के रेट इससे अलग हो सकते हैं। इन्हीं रेट्स का इस्तेमाल RBI अपने सोवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत तय करने के लिए करता है। कई बैंक भी गोल्ड लोन की वैल्यू इसी के आधार पर तय करते हैं।

इस साल सोना-चांदी कितने महंगे हुए?

2024 के अंत से अब तक सोने के दामों में 46,719 रुपए की बढ़त दर्ज हो चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,22,881 रुपए हो गया है। इसी अवधि में चांदी की कीमत 69,823 रुपए बढ़कर 86,017 से 1,55,840 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

आगे क्या होगा?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि शादी का सीजन शुरू हो चुका है, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। अनुमान है कि सोना फिर से 1.25 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच सकता है।

क्या खरीदते समय ध्यान रखें?

हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क नंबर जैसे—AZ4524—से पता चलता है कि सोना असली और कितने कैरेट का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us