ऑटो में जा रही युवती को कार सवारों ने खींचने का किया प्रयास, राहगीरों को देख फरार

Share your love

मधुवन बापूधाम थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ हुई छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवती अपने भाई के साथ ऑटो में सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार में बैठे चार युवकों ने युवती की ओर अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने ऑटो के पीछे पैर लटकाकर बैठे भाई के पैरों में कार से टक्कर मार दी। ऑटो रुकते ही आरोपी उतरकर युवती को जबरन कार में खींचने का प्रयास करने लगे। तभी मौके पर राहगीर आ पहुंचे, जिसके बाद चारों आरोपी युवती को छोड़कर वहां से फरार हो गए। पीड़िता के भाई ने घटना की शिकायत मधुवन बापूधाम थाने में दर्ज कराई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us