पीएम मोदी ने कहा— “बिहार में महिलाओं और युवाओं की नई MY फॉर्मूला ने दिलाई NDA को ऐतिहासिक जीत”

Share your love

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। वोटों की गिनती के 11 घंटे बाद NDA 203 सीटों पर बढ़त के साथ प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रहा है। बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी-आरवी की तिकड़ी ने विपक्ष को लगभग साफ कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “बिहार ने इस बार महिलाओं और युवाओं की नई MY फॉर्मूला को मजबूत किया है। जनता ने विकास और हमारे ट्रैक रिकॉर्ड पर भरोसा जताया है।”

BJP और NDA की रिकॉर्ड बढ़त

बीजेपी 92 सीटों पर आगे है — यह पार्टी के लिए अब तक का सबसे मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है।

जेडीयू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 83 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

चिराग पासवान की पार्टी LJP-RV 19 सीटों पर आगे है।

कुल मिलाकर गठबंधन 200+ सीटों को पार कर चुका है।

महागठबंधन बुरी तरह पीछे

विपक्ष के लिए यह चुनाव किसी झटके से कम नहीं।

आरजेडी 26 सीटों पर आगे

कांग्रेस 5 सीटों पर

पूरा महागठबंधन 40 सीटों तक पहुंचने के लिए जूझ रहा है।

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का भी कोई खास असर देखने को नहीं मिला और पार्टी लगभग सभी सीटों पर पिछड़ती दिखी।

अमित शाह ने की SIR प्रक्रिया की तारीफ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि “मतदाता सूची के शुद्धिकरण (SIR प्रक्रिया) की देश भर में जरूरत है। और इसके खिलाफ राजनीति करने वालों के लिए जनता ने जगह नहीं छोड़ी है।” उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी “बिहार में आखिरी पायदान पर पहुंच चुकी है।”

पीएम मोदी बोले— ‘वोट NDA के काम और ट्रैक रिकॉर्ड पर’

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने जाति, धर्म और पुरानी राजनीति को पीछे छोड़ते हुए विकास, स्थिरता और भरोसे को चुना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us