नोएडा–गाज़ियाबाद डबल मर्डर मिस्ट्री सुलझी: महिला की हत्या कर सेक्टर 108 में फेंकी बॉडी, सिर और हथेली गाजियाबाद में मिले; 9 दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
महिला और युवक के बीच दो साल से था अवैध संबंध, आरोप बार-बार रुपये की कर रही थी मांग
सेक्टर 108 नाले में 6 नवंबर को मिली सिर कटी महिला की लाश मामले का खुलाशा करते हुए सेक्टर 39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया है। जिसकी पहचना मूल निवासी एटा मोनू सोलंकी के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस जांच के लिए 9 स्पेशल टीम बनाई और 5 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए। साथ ही घटनास्थल से गुजरे 1100 वाहनों को शक के आधार पर जांच के दायरे में लिया और जिसमें से 44 वाहनों को स्पेशल चिन्हिंत किया। इन सभी वाहन चालक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। उन्हीं वाहनों में शामिल एक एसी बस 5 नवंबर की रात 8 बजे घटनास्थल से एक बस गुजरती हुई दिखाई देती है। पुलिस ने बस ट्रैक कर सेक्टर 49 बरौला में रहने वाले बस चालक को हिरासत में लेकर थाने आई।
पुलिस के मुताबिक व्यक्ति ने पूछताछ में कबूला है कि वह महिला के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग में था। लेकिन महिला बाधा बनने लगी तो व्यक्ति उसे बीच में हटाने के लिए हत्या करने की साजिश रची। साथ ही 5 नवंबर दोपहर 3 बजे मिलने के लिए बुलाया और बस में बैठाकर सेक्टर 100 पहुंचा, वहां से दोनों एक प्लेट मैगी और दो पराठे पैक कराने के बाद सेक्टर 108 पहुंचे थे। यहीं पर दोनों में बहस हुई और व्यक्ति चापड़ से महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दिया। दोनों हाथ की हथेली काटने के बाद बॉडी नाले में फेंका और सिर, हथेली गाजियाबाद के सिद्धार्थ बिहार में लेकर फेंका था। पुलिस शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश की, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि सेक्टर 49 बरौला गांव में प्रिती यादव नाम की महिला अपने 3 बच्चों के साथ रहती थी। महिला 2 साल से अपने पति से अलग रह रही थी। उसके कमरे के 300 मीटर की दूरी पर मूल निवासी एटा मोनू सोलंकी अपने परिवार मां और पत्नी संग रहता है। मोनू को दो बेटी और एक बेटा है और वह बरौला के पास ही एक सत्संग संठन की बस चलाता है। पुलिस पूछताछ में मोनू ने बताया कि उसकी मां और प्रिती यादव बरौला के एक जींस फैक्ट्री में काम करत थी। इसी संबंध में महिला का मोनू के घर आना-जाना लग गया और दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद मोनू और प्रिती यादव प्रेमसंबध में आ गए। मोनू बरौला के पास ही एक सत्संग संठन की बस चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि महिला हर महिने रुपये की मांग करती थी। जिसका इंतजाम वह कर देता था। लेकिन अभी कुछ दिनों से महिला ने मोनू से कहीं जमीन लेने के लिए एक साथ पांच लाख रुपये मांगने लगी। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन झगड़े होते थे। आरोपी 5 नवंबर को महिला के घर गया, उसके कमरे से जरूरी काम के बहाने चापड़ ले लिया। इसके बाद बस के पास जाकर कॉल कर महिला को बाहर मिलने के लिए बुला लिया। दोनों बस में बैठ गए, बस नोएडा में घुमते हुए, सेक्टर 100 पहुंची। वहां एक पेट्रोल पंप पर रूकी और सीएनजी भरवाने के बाद मैगी, पराठे पैक करा लिए। सेक्टर 108 खाली पड़े मैदान के पास जाकर बस रूकी और दोनों मैगी, पराठे खाने लगे। अलग होने और रुपये को लेकर दोनों में बातचीत शुरू हुई तो महिला ने उसकी बेटियों को गलत काम करवाने की धमकी देने लगी। तभी युवक पहले से छुपाए चापड़ निकाला और महिला के गर्दन पर वार कर दिया। सबूत मिटाने के लिए उसने सिर और हथेली काटकर पोलिथीन में पैक कर दिया। आरोपी महिला की शरीर से सारे कपड़े भी उतार दिए और उसे पास के नाले में फेंक दिया था।
गर्दन और हथेली नहीं मिली पुलिस को, महिला के कपड़े बरामद
पुलिस ने पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि हत्या करने के बाद महिला का सिर और हथेली लेकर वह गाजियाबद निकल गया। वहां पटेल नगर थाना सिद्धार्थ बिहार एक रेलवे लाइन के पहले बस को सुनसान जगह पर रोक दिया। इसके बाद महिला का सिर और हथेली बस के पिछे वाले टायर के नीचे रखकर कई बार आगे पीछे कर चढ़ा दिया। फिर उसे उठाकर पास के नाले में सिर और हथेली फेंक दिया। साथ ही महिला के कपड़े भी वहीं फेंका था। आरोपी ने अपने अपना शर्ट भी फेंका है। जिसमें पुलिस को महिला का सूट और व्यक्ति का शर्ट बरामद हुआ है।
बस को गाजियाबद लेकर जाकर पानी और केमिकल से धोया
पुलिस ने बताया कि आरोपी सबूत मिटाने के लिए बस को गाजियाबाद में पानी और केमिकल से धो दिया था। जिसकी जांच के लिए फॉरेसिंक टीम बुलाई गई और उन्हें कुछ सबूत हाथ लगा है। यह बस एक सत्संग संगठन के लिए चलती है। अगले दिन आरोपी उसमें लोगों को बैठाकर सत्संग में ले जाने वाला था। इस वजह से उसने सर्विस सेंटर पर जाकर बस की अच्छे से धुलाई करवाई। ताकी लोगों को पता नहीं चल सके। साथ ही सीट दो तीन सीटों पर कवर भी चढ़वा दिया। फिर रात में घर आया और बस खड़ी कर सो गया।