मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

धर्मेंद्र घर लौटे, हेमा मालिनी बोलीं: बच्चे रातों की नींद खो बैठे थे, पर अब खुश हैं कि पापा घर पर हैं स

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे 89 वर्षीय अभिनेता अब घर पर ही आराम करेंगे। उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र जी के बच्चों ने बीते कुछ दिनों में चैन की नींद नहीं ली। सभी चिंतित थे, लेकिन अब जब वह अस्पताल से घर लौट आए हैं, तो परिवार को बड़ी राहत मिली है।

धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उनका कुछ दिनों तक इलाज चला। डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि अब उनकी तबीयत स्थिर है और वह परिवार की निगरानी में घर पर ही इलाज जारी रखेंगे। परिवार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है: “श्री धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे घर पर अपना इलाज और आराम जारी रखेंगे। हम सभी से निवेदन करते हैं कि उनकी गोपनीयता का सम्मान करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें।”

बता दें कि धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने “शोले”, “चुपके चुपके”, “सीता और गीता”, “बंधन” और “अनुपमा” जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज किया है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर “Get Well Soon Dharam Ji” ट्रेंड कर रहा है। धर्मेंद्र के चाहने वालों के लिए यह खबर राहत भरी है कि उनके पसंदीदा सितारे अब घर पर हैं और तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios