मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

दिल्ली धमाका: तुर्किये कनेक्शन का खुलासा, डॉ. उमर नबी थे ‘उकासा’ नामक हैंडलर के संपर्क में

Tags: ,

नई दिल्ली, 12 नवंबर 2025: राजधानी दिल्ली में हुए भीषण लाल किला धमाके की जांच अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँच गई है। सूत्रों के मुताबिक, धमाके के मुख्य आरोपी डॉ. उमर मोहम्मद उर्फ डॉ. उमर उन नबी का संपर्क तुर्किये (Turkey) में बैठे एक हैंडलर ‘उकासा (Ukasa)’ से था। यह बड़ा खुलासा जांच एजेंसियों द्वारा आरोपी के फोन और ऑनलाइन चैटिंग रिकॉर्ड की जांच के दौरान हुआ है। एजेंसियों का मानना है कि धमाका एक सुनियोजित आतंकी साजिश का हिस्सा था, जिसमें विदेश से भी मदद ली गई थी। सोमवार शाम करीब 6:52 बजे, लाल किला के पास एक धीमी रफ्तार से चल रही सफेद Hyundai i20 कार में अचानक विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।

जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हाथों में है। NIA ने घटना स्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं और विस्फोटक के प्रकार का विश्लेषण चल रहा है। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी डॉ. उमर मोहम्मद, फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी में कार्यरत थे। वहां के तीन अन्य डॉक्टरों को भी हिरासत में लिया गया है। माना जा रहा है कि ये सभी लोग व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़े थे, जो डॉक्टरों और शिक्षकों की आड़ में काम कर रहा था।

NIA की टीम अब उस Hyundai i20 कार के खरीद-फरोख्त के रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, जिसका इस्तेमाल धमाके में किया गया था। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह कार कब और किन लोगों के पास रही और किसने इसमें विस्फोटक सामग्री भरी। फिलहाल दिल्ली में सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। सभी सीमाओं, मेट्रो स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी गई है। जांच एजेंसियों का कहना है कि जल्द ही इस आतंकी साजिश से जुड़े सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios