मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

गौतमबुद्धनगर में नशा मुक्त युवा अभियान कार्यशाला का आयोजन, युवाओं को दिलाई गई तंबाकू छोड़ने की शपथ

कार्यशाला का आयोजन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दनकौर, गौतमबुद्ध नगर में राष्ट्रीय एंटी-नारकोटिक एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 कार्यशाला 2025 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य राजसिंह यादव ने की और संचालन उपप्राचार्य अर्चना गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यशाला का उद्देश्य

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे और तंबाकू के नुकसान के बारे में जागरूक करना और उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

विशेषज्ञों ने दी जानकारी

कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य राजसिंह यादव और डॉ. श्वेता खुराना (टोबैको कंट्रोल टास्क यूनिट, गौतमबुद्ध नगर) ने किया।
डॉ. श्वेता ने बताया कि तंबाकू और नशे की लत युवाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को नुकसान पहुंचाती है।
उन्होंने कोटपा 2003 अधिनियम और उसकी धाराओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

कानूनी जानकारी और जागरूकता

नोडल अधिकारी सुमिता सचान ने एंटी नारकोटिक अधिनियम 1985 की धाराओं (धारा 8 से 41-42 तक) की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नशे से दूर रहना सिर्फ स्वास्थ्य नहीं, बल्कि कानूनी सुरक्षा का भी हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios