ग्रेटर नोएडा में एथलेटिक्स और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों का हुआ चयन
जिला खेल कार्यालय ने किया ट्रायल आयोजन
जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर के तत्वावधान में जिला स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी चयन ट्रायल का आयोजन मलिकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा में किया गया।
ट्रायल के बाद कुल छह खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों के नाम हैं —
सचिन, प्रशांत, नागर, अंकुर, यथार्थ, आयुष गौर और कार्तिक शर्मा।
मेरठ में होगा अगला ट्रायल
प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन योगेश द्वारा किया गया है।
चयनित खिलाड़ी 12 नवंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित क्षेत्रीय ट्रायल में भाग लेंगे।
वहां से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो 19 से 21 नवंबर तक सीतापुर में आयोजित होगी।
जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
इसी क्रम में जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता आर. वी. नॉर्थलैंड कॉलेज, चितेरा दादरी में हुई।
डॉ. परवेज अली ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों का चयन 12 नवंबर को मेरठ में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है।
इन ट्रायल्स में सफल खिलाड़ी 13 और 14 नवंबर को वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
चयनित खिलाड़ियों की सूची
जूनियर वर्ग
पीयूष यादव – 100 मीटर
देव – 200 एवं 400 मीटर
अमन कुमार – 800 मीटर
मुलकानन्द शर्मा – 400 मीटर स्टेपलचेस एवं ट्रिपल जम्प
हीरा – 400 मीटर स्टेपलचेस, मिडल रिले
तानिश – हाई जम्प
अंकुश – डिस्कस थ्रो
पारस – जेवलिन थ्रो
जूनियर बालिका वर्ग
सना फिजा – डिस्कस थ्रो
खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मौका
डॉ. परवेज अली ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य जनपद की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर देना है, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।