“ई-कॉमर्स कंपनी के ट्रक से माल चुराने वाले तीन अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े”

Share your love
दिल्ली से आ रहे ट्रक से आरोपियों ने चोरी कर लिया था, 20 लाख रुपये का माल

ओखला बर्ड सेंचूरी के पास भरे ट्रक को रोककर ई-कॉमर्स कंपनी का माल चोरी करने वाले 3 बदमाशों को फेज वन थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही 3 शातिरों को पकड़ चुकी है। 9 अक्टूबर को ट्रक माल लेकर ग्रेटर नोएडा ई-कॉमर्स कंपनी स्टोर लिए जा रहा था। बीच रास्ते में आरोपियों ने ट्रक रोककर रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अगले दिन ट्रक मालिक को घटना की जानकारी हुई तो फेज वन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस घटना में 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल को इन तीनों बदमाशों को अरेस्ट किया है। इनके पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है। जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है।

ट्रांसपोर्ट मालिक की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश, गायब ड्राइवर की तलाश में जुटी टीम

डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि हरियाणा फरीदाबाद के सेक्टर-21 निवासी मामचंद स्वामी ने पुलिस को बताया था कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। उनके ट्रक फिल्पकार्ट के किलर्टस्टोर से माल ढुलाई में भी लगे हैं। बुलंदशहर के शहबाजपुर दौलत का रहने वाला दीपक कुमार उनके ट्रक चलाता है। दीपक नौ अक्टूबर की सुबह दिल्ली द्वारका स्थित किलर्टस्टोर से ग्रेटर नोएडा के लिए माल लेकर निकला था, लेकिन वह माल लेकर नहीं पहुंचा। स्टोर मैनेजर ने ट्रक मालिक से संपर्क किया और माल के बारे में जानकारी मांगी।

इसके बाद मामचंद्र चालक दीपक को कॉल किए तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था। मामले में फेज-वन थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लग गई। 2 नवंबर को तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। वहीं पुलिस ने बुधवार को सेक्टर 14 नाला पुल पास से जनपद एटा गांव पिलवा निवासी संजय खान, एटा बड़ा गांव निवासी जितेन्द्र सिंह, अलीगढ़ गांव ब्रह्मवीर पुर निवासी लोकेश को अरेस्ट किया है।

पूछताछ में तीनों ने बताया कि 9 अक्टूबर को चिराग ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से जूते, चप्पल, सैम्पू, परफ्यूम, रजाई, टूथपेस्ट आदि सामान चोरी कर लिया था। जिसमें से कुछ सामान छोटी दुकानों में आरोपियों ने बेच दिया था। पुलिस ने बचे चोरी के माल बरामद कर लिया है। जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us