ग्रेप-3 लागू, फिर भी नहीं थम रही लापरवाही

Share your love
न थमी निर्माण की रफ्तार, न रुके प्रदूषित वाहन


नोएडा। शहर की हवा लगातार ज़हरीली होती जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू किए गए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण के बावजूद नियमों की जमकर अनदेखी की जा रही है। मंगलवार को प्रशासन द्वारा ग्रेप-3 लागू किए जाने के बाद भी शहर के कई इलाकों में खुले में निर्माण कार्य जारी रहे और प्रदूषित वाहनों की आवाजाही पर भी रोक नहीं दिखी।


सेक्टर 58 स्थित बिशनपुरा इलाके में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे दो अलग-अलग स्थानों पर बिना ढके निर्माण कार्य होते देखे गए। इसी तरह, सेक्टर 56 में दोपहर 2 बजे के करीब खुदाई का काम जारी था। नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मजदूर बिना धूल नियंत्रण के कार्य करते नजर आए। वहीं, सेक्टर 16 और सेक्टर 28 में भी प्रदूषण फैलाने वाले वाहन और खुले में रखी निर्माण सामग्री हवा में धूल उड़ा रही थी। सेक्टर 28 में सफाई कार्य के दौरान पानी का छिड़काव किए बिना धूल उड़ती रही, जिससे गुजरने वाले लोगों को खांसी और सांस लेने में दिक्कत हुई।
प्रशासन ने ग्रेप-3 लागू करते हुए निर्माण गतिविधियों, पुराने वाहनों और धूल फैलाने वाले कार्यों पर रोक लगाई थी, लेकिन नियमों के उल्लंघन पर कोई प्रभावी कार्रवाई अब तक नहीं दिख रही है।

सुबह 11 बजे तक का एक्यूआई (AQI)
केंद्र का नामएक्यूआई स्तरसेक्टर 116425सेक्टर 125427सेक्टर 62डेटा उपलब्ध नहीं (तकनीकी खामी)सेक्टर 1414

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us