फरिदाबाद में मिला 350 किलो आरडीएक्स, दिल्ली लाल किला के पास धमाका

Share your love
हालांकि दिल्ली में एक कार के अंदर ब्लास्ट होने के बाद हादसा हुआ, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

हरियाणा के फरीदाबाद पुलिस ने 10 दिन पहले पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के पास से 350 किलो आरडीएक्स बरमाद किया है। साथ ही आरोपी के पास से एके-47 सेवन बंदूक और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह सब फरिदाबाद के एक घर में की गई छापेमारी के दौरान बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि जम्मू- कश्मीर पुलिस ने यह छापा मारा था। इसके बाद पुलिस ने गुपछचुप फरिदाबाद आई। रविवार को हुई ताबड़तोड़ छापेमारी की किसी को भनक तक नहीं लगी। यह कार्रवाई एटीएस ने की है। वहीं फरिदाबाद में आरडीएक्स मिला लेकिन सोमवार शाम को दिल्ली लाल किला के पास बड़ा धमाका हुआ। इससे जांच एंजेसियों को आतंकी गतिविधियों की आशंका है। हालांकि दिल्ली में किस वजह से हादसा हुआ है। इस बारे में क्लियर नहीं हो पाया है।

यूपी के सहारनपुर से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से लिंक के चलते अनंतनाग से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में किराये पर रह रहे डॉक्टर के कमरे में छापा मारा और यहां से 350 किलो आरडीएक्स बरामद हुआ। फरीदाबाद के इलाके में पुलिस की लगभग 12 गाड़ियां आई थीं। जहां पर डॉक्टर का किराए वाला घर था, उस इलाके को चारो तरफ से घेर लिया गया। टीम कमरे के अंदर गई तो 350 किलो आरडीएक्स और एक एके-47 बंदूक मिली। ये आंतकी दिल्ली एनसीआर में कोई बड़ी साजिश के तहत धमाका करने की साजिश रच रहे थे। आरोपी की पहचान डॉ. आदिल के रूप में हुई है।

14 बड़े काले बैगों में आरडीएक्स ले गई पुलिस

डॉक्टर के साथ पुलिस अंदर गई। वहां से जब पुलिस बाहर निकली तो हाथों में 14 काले रंग से बड़े बैग थे। खुफिया ब्यूरो की टीमों को पहले से ही छापे की सूचना दे गई थी। स्थानीय पुलिस को भी सूचना थी लेकिन इस सीक्रेट ऑपरेशन को किसी बाहरी को लीक नहीं होने दिया गया। इलाके के लोगों ने बताया कि डॉ. आदिल ने इलाके में लगभग तीन महीने पहले कमरा किराए पर लिया था। उसने कमरा किराए पर लेने से पहले मकान मालिक को बताया था कि वह डॉक्टर है। उसके कुछ मेडिकल उपकरण हैं, जिन्हें वह यहां रखेगा। मकान मालिक ने उसे किराए पर घर दे दिया। उसने यहां भारी गोला-बारूद रखा लेकिन मकान मालिक से लेकर किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।

कहां से 350 किलो आरडीएक्स लाया डॉ. आदिल

सुरक्षा एजेंसियों से लेकर पुलिस तक अब इस पड़ताल में जुटी है कि जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य यह आतंकी डॉ. आदिल का नेटवर्क कहां-कहां तक फैला है। वह इतनी भारी मात्रा में आरडीएक्स और एके 47 कहां से लेकर आया। सूत्रों ने बताया कि डॉ. आदिल से पूछताछ और जांच के बाद कई और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है, जिनके तार इस साजिश से जुड़े हैं।

कौन है डॉक्टर आदिल

पुलिस ने बताया कि डॉ. आदिल मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। एमबीबीएस करने के बाद उसने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी जॉइन की। उसके बाद से वह यहीं नौकरी कर रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों के बाद कुछ दिन पहले श्रीनगर पुलिस ने उसे सहारनपुर पुलिस की मदद से गिरफ्तारी किया था। पुलिस को उसके घर से भी पुलिस को एक एके-47 मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us