मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर धमाका, आठ की मौत

Tags: ,

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला (Red Fort) मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए धमाके से राजधानी दहल उठी। यह हादसा शाम करीब 6:52 बजे हुआ, जब एक कार लाल बत्ती पर रुकी हुई थी। तभी अचानक उस कार में जोरदार धमाका हुआ। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि कार में दो से तीन लोग सवार थे। धमाके के बाद आसपास खड़ी कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस, फॉरेंसिक टीम (FSL), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

आयुक्त गोलचा ने बताया, “हमें जैसे ही सूचना मिली, सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। टीमें मौके पर हैं और हर कोण से जांच की जा रही है।” उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री को भी इस घटना की जानकारी दी गई है और लगातार अपडेट साझा किए जा रहे हैं। धमाके के बाद पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आसपास के सभी इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी गई है। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास का इलाका फिलहाल सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम वहां सबूत जुटा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि कई लोगों ने इसे भूकंप समझ लिया। आसपास धुआं फैल गया और अफरातफरी मच गई। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरें न फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios