खुले में निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन बना रहे हवा में जह

Share your love

(no-name)

 

शहर को धूल की चादर में लपेट रहे बेपरवाह वाहन चालक

नोएडा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और परिवहन विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद खुले में निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहन चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते ये ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां धूल का गुबार उड़ाकर हवा में जहरीले कणों की मात्रा बढ़ा रहे हैं।
इन वाहनों से उड़ती धूल न केवल हवा को प्रदूषित कर रही है, बल्कि अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की आंखों में भी धूल झोंक रही है।

विभागीय कार्रवाई के दावों के बावजूद नहीं दिख रहा असर

परिवहन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि लगातार अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।
फिर भी सड़कों पर इनकी संख्या कम नहीं हो रही। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि पिछले वर्ष की तुलना में अधिक सख्ती बरती गई है, लेकिन धूल उड़ाने वाले वाहनों का असर शहर की हवा में साफ झलक रहा है।
ग्रेप (GRAP) लागू होने के बावजूद कई वाहन अब भी बिना ढके निर्माण सामग्री जैसे—रेत, मिट्टी, बजरी और सीमेंट लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

आंकड़े बता रहे हैं—कार्रवाई से ज्यादा बढ़ रहा प्रदूषण 


वित्तीय वर्ष कार्रवाई किए गए वाहन वसूला गया जुर्माना (₹ लाख में)
2023-24 – 175 0.63
2024-25 – 338 1.23
2025-26 (सितंबर तक) – 76 0.34

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us