नोएडा में सनसनी: सेक्टर-108 में मिली महिला की सिर कटी लाश, दोनों हथेलियां भी काटीं

Share your love

सेक्टर 108 पुलिस कमिश्नर ऑफिस और सेक्टर 82 कट पुलिस चौकी के निकट नाले में गुरुवार को एक महिला का सिर कटा हुआ शव मिला। महिला के दोनों हाथों की हथेली भी कटी हुई हैं। 30 से 35 वर्षीय इस महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं मिला है। सिर और दोनों हथेली मौके पर नहीं मिले हैं। शरीर पर चोटों के निशान है। महिला की बेरहमी से हत्या कर यहां फेंका गया है। घटना स्थल पुलिस कमिश्नर ऑफिस से करीब 800 मीटर और पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर दूर है। आसपास कोई सीसीटीवी नहीं लगा है, जिससे कोई सुराग मिल सके। पैर की उंगली में एक बिछुआ मिला है, जिससे पहचान का प्रयास होगा। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की है।

सेक्टर 94 ट्रैफिक सिग्नल के आगे सेक्टर 82 कट पुलिस चौकी के पहले बीच रास्ते में एक खाली पड़ा मैदान है। यह इलाका सेक्टर 108 में आता है। वहीं पॉर्क लॉरेट सोसायटी के के सामने यह मैदान है। जिसके बगल में एक तीन फीट चौड़ा नाला बना हुआ है। गुरुवार सुबह बदबू आने से किसी राहगीर की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। महिला का शव तैरते हुए मिला। पहली जांच में सामने आया कि महिला की उम्र 30 से 35 साल की है। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। बॉडी डिजाल्व होने की वजह से पानी के ऊपर आई है। वहीं आशंका है कि महिला की हत्या की गई। शिनाख्त मिटाने के लिए उसका सिर और हाथ के दोनों हथेली काटे गए हैं और शव को यहां डंप किया गया। महिला को यहां कैसे लाया गया। इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस घटनास्थल के चारों तरफ सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दी है। आशंका है कि महिला को कही और मारा गया है, यहां लाकर नाले में शव फेंका दिया। फिलहाल सेक्टर 39 थाने की पुलिस तीन स्पेशल टीमों के साथ में जांच पड़ताल कर रही है। शव को फेकने वाले ने सेक्टर 108 पॉर्क लॉरेट सोसायटी के सामने एक खाली पड़े मैदान के बगल के नाले में शव फेका है। ताकी पुलिस उस तक पहुंच न बना पाए।

सेक्टर 94 ट्रैफिक सिग्ननल और बीच में दो पेट्रोल पंप पर लगे हैं सीसीटीवी कैमरे

जिस स्थान पर महिला की बॉडी मिली है। वहां 100 मीटर के दायरे में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। लेकिन इसी के सामने पॉर्क लॉरेट सोसायटी है। पुलिस वहां फ्लैट में लगे कैमरे से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। वहीं घटनास्थल के आसपास कई रास्ते हैं। बगल में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे भी गुजर रहा है। इसके बीच में सेक्टर 94 ट्रैफिक सिग्नल, उसके आगे एक पेट्रोल पंप है। वहीं घटना स्थल के आगे 100 से 150 मीटर की दूरी पर एक पेट्रोल पंप है। अब पुलिस इसी सीसीटीवी कैमरों की मदद से नाले में शव फेंकने वालों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

 

पैर की अंगुली में मिला है बिछुआ

महिला के शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। सिर और हाथ की हथेली गायब होने से पुलिस को पहचान जुटाने में परेशानी हो रही है। लेकिन महिला के पैर के अंगुली में बिछुआ मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। इसी एक वस्तु की मदद से पुलिस पहचान जुटानी शुरू कर दी है। इनटेलिजेंस टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस को महिला की गर्दन और हाथ की दोनों हथेली नहीं मिली है। इसी रास्ते के बगल में एक बड़ा नाला है, पुलिस वहां भी जांच पड़ताल कर रही है। वहीं अगर गर्दन और हाथ की हथेली नहीं मिलती है तो पुलिस के पास एक बिछुआ पहचान जुटाने के काम आएगा।

सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हत्यारे की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us