मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

FIDE वर्ल्ड कप में भारत का बड़ा धमाका — पूर्व विश्व चैम्पियनशिप दावेदार नेपोमनियाची को दीप्तयान घोष ने हराया

दो साल बैंक में नौकरी करने के बाद शतरंज में की वापसी, अब किया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा अपसेट

भारत के ग्रैंडमास्टर दीप्तयान घोष ने फाइडे शतरंज विश्व कप 2025 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने रूस के दिग्गज खिलाड़ी और दो बार के विश्व चैम्पियनशिप दावेदार इयान नेपोमनियाची को हराकर टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया।

27 वर्षीय घोष ने दूसरे राउंड के क्लासिकल मुकाबले में काले मोहरों से खेलते हुए यह जीत दर्ज की। पहले गेम में ड्रॉ के बाद यह निर्णायक मैच था। दीप्तयान ने 150 से अधिक ELO रेटिंग के अंतर को मात देते हुए यह जीत हासिल की। मुकाबले के बाद निराश नेपोमनियाची को एक घंटे के भीतर होटल से चेकआउट करते देखा गया।

घोष ने इस जीत को अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, “यह मेरी अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मैंने पहले भी कई 2700 रेटेड ग्रैंडमास्टर्स के खिलाफ खेला है, लेकिन नेपो जैसे पूर्व विश्व चैम्पियनशिप दावेदार को मैच फॉर्मेट में हराना खास बात है।”

दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक दीप्तयान ने 2021 में मुंबई की एक कॉर्पोरेट बैंक में नौकरी शुरू की थी, जिससे उनका शतरंज करियर ठहर गया था। कोविड के दौरान टूर्नामेंट की कमी और प्रायोजकों के न मिलने के कारण उन्होंने दो साल तक बैंक की नौकरी की। बाद में ऊबकर उन्होंने नौकरी छोड़ी और शतरंज में वापसी की।

घोष ने कहा, “मुझे अफसोस है कि मैंने वो दो साल खो दिए। अगर मैं तब खेल रहा होता तो शायद और बेहतर खिलाड़ी होता। लेकिन अब मैं पूरी तरह खेल पर केंद्रित हूं।”

इस जीत के साथ दीप्तयान घोष ने न केवल विश्व उम्मीदवार टूर्नामेंट की दौड़ से नेपोमनियाची को बाहर किया, बल्कि भारतीय शतरंज इतिहास में अपना नाम भी स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios