वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला टीम दिल्ली पहुंची, बुधवार को पीएम मोदी ने किया सम्मानित

Share your love

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता पहला महिला विश्व कप, बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से टीम इंडिया की मुलाकात हुई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार शाम वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ दिल्ली पहुंची। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम बुधवार शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई । इस बैठक और सम्मान समारोह पीएम मोदी के आधिकारिक आवास पर आयोजित किया गया

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में ‘वुमन इन ब्लू’ ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला आईसीसी वर्ल्ड कप खिताब जीता। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम का देशभर में भव्य स्वागत किया जा रहा है।

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद टीम होटल रवाना हुई और प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद खिलाड़ी अपने-अपने गृह नगर लौटेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत के तुरंत बाद भारतीय टीम को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा, “आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत! खिलाड़ियों ने कौशल, आत्मविश्वास और जबरदस्त टीमवर्क दिखाया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को खेल के लिए प्रेरित करेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us