शराबी पिता और बहन के प्रेम विवाह से नाराज युवक ने की आत्महत्या

Share your love


सेक्टर 51 एक युवक पारिवारिक झगडे़ से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। कैब चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक के पिता शराब आदि हैं और कोई नौकरी भी नहीं करते हैं। साथ ही रोजाना शराब पीकर घर में झगड़ा करते हैं। हाल ही में मृतक की बहन ने प्रेम विवाह कर लिया था। इसी पारिवारिक बातों से परेशान युवक ने सोमवार रात नौ बजे के करीब चार मंजिला मकान की छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक को लोग अस्पताल पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। सेक्टर 49 थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के सुपुर्द कर दिया है।

नोएडा पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ के हरदुआगंज का राहुल चौहान बीते आठ सालों से होशियारपुर गांव में किराये के मकान में रहता था। उसके साथ उसके माता-पिता, भाई और बहन भी रहते हैं। सोमवार रात नौ बजे के करीब राहुल किराये के चार मंजिला मकान की छत पर गया और नीचे छलांग लगा दी। किसी के गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि राहुल लहूलुहान हालत में पड़ा है। उसकी सांसें चल रही थीं। आनन फानन में उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अन्य पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मंगलवार को मृतक का अंतिम संस्कार हुआ। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत के कारणों को जानने के लिए पुलिस ने राहुल का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। साथ ही जिस बिल्डिंग की छत से वह कूदा है उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

घर में सबसे बड़ा था राहुल


थाना प्रभारी ने बताया कि पांच भाई बहनों में राहुल सबसे बड़ा था। वह कैब चालक था। इसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। राहुल के छलांग लगाने की सूचना उसके पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि राहुल की बहन ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था। बहन की शादी से वह खुश नहीं था। इसको लेकर उसकी परिवार के लोगों से कई बार बहस हो चुकी थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Anjali Priya
Anjali Priya
Articles: 59

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us