“थरूर के लेख से मचा हंगामा! ‘वंशवाद’ पर बोले, कांग्रेस असहज: BJP ने की तारीफ”

Share your love

कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल मचा दी है। हाल ही में उन्होंने एक निबंध लिखा है जिसमें उन्होंने भारत की वंशवादी राजनीति (Dynastic Politics) पर सवाल उठाए हैं। इस लेख के बाद कांग्रेस पार्टी में हलचल मच गई है, जबकि बीजेपी ने थरूर की तारीफ की है और उन्हें “खतरों के खिलाड़ी” कहा है।

थरूर का निबंध ‘Indian Politics Are a Family Business’ शीर्षक से Project Syndicate में प्रकाशित हुआ है। इसमें उन्होंने लिखा कि भारत में राजनीति अब एक “परिवार का कारोबार” बन चुकी है और इस सोच को सबसे ज्यादा नेहरू-गांधी परिवार के प्रभाव ने मजबूत किया है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस में नेहरू-गांधी परिवार के प्रभाव ने यह धारणा पक्की कर दी है कि राजनीतिक नेतृत्व एक जन्मसिद्ध अधिकार हो सकता है।” हालांकि, थरूर ने यह भी जोड़ा कि वंशवाद सिर्फ कांग्रेस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समस्या भारत और दक्षिण एशिया के कई दलों में फैली हुई है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस पर चुप्पी साध ली है, जबकि बीजेपी ने इसे अपने पक्ष में इस्तेमाल किया है। बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, “थरूर का लेख बेहद सटीक और साहसी है। उन्होंने अपनी ही पार्टी की सच्चाई बताने की हिम्मत दिखाई है।”

यह पहली बार नहीं है जब शशि थरूर ने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया हो। पहले भी वे कई बार कांग्रेस की नीति और नेतृत्व को लेकर सवाल उठा चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि थरूर का यह लेख कांग्रेस के अंदरूनी असंतोष और वैचारिक मतभेदों को एक बार फिर उजागर करता है।

navya seth
navya seth
Articles: 281

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us