मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक! बारिश के बाद गिरेगा तापमान, बिना स्वेटर न निकलें बाहर

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मंगलवार की सुबह से ही ठंडी हवाओं ने राजधानी और आसपास के इलाकों में सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद हवा में नमी बढ़ गई है, जिससे ठंडक महसूस हो रही है। आज दिन भर ठंडी हवाएं चलने की संभावना है और लोग बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकलेंगे तो सर्दी का असर तुरंत महसूस करेंगे। इसलिए, विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग घर से निकलते समय स्वेटर या जैकेट पहनना न भूलें।

सोमवार को पूरे दिन दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल और प्रदूषण की धुंध छाई रही। सूरज की किरणें दिन भर बादलों के पीछे ही रहीं, जिसके कारण दिन में भी हल्की ठंड का एहसास बना रहा। शाम होते-होते तापमान और नीचे चला गया और कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और बढ़ने की संभावना है। अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की धुंध और सर्द हवाएं चल सकती हैं।

दिल्लीवासियों को अब धीरे-धीरे गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। सुबह और देर शाम के समय तापमान में गिरावट के चलते लोग स्वेटर, शॉल और जैकेट का इस्तेमाल करने लगे हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बदलते मौसम में खुद को ठंड से बचाएं और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios