मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

दिल्ली एसिड अटैक मामला: आरोपी की पत्नी ने पीड़िता के पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया

दिल्ली में हुए एसिड अटैक केस में अब एक नया मोड़ सामने आया है। आरोपी की पत्नी ने पीड़िता के पिता पर यौन हिंसा का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को शिकायत दी है, हालांकि अभी इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। यह मामला उस घटना से जुड़ा है जिसमें 20 वर्षीय दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एसिड फेंक दिया था। यह घटना दिल्ली के अशोक विहार इलाके में लक्ष्मीबाई कॉलेज के बाहर हुई थी।

पीड़िता बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक और उसके दो साथी मौके से फरार हो गए थे। पीड़िता ने बताया, “सब कुछ कुछ सेकंड में हुआ। वे आए और मुझ पर एसिड फेंक दिया। मैंने तुरंत अपना बैग और हाथ चेहरे के सामने रख दिए, जिससे मेरा चेहरा बच गया, लेकिन मेरे हाथ और पेट जल गए।” उसने कहा, “मेरा फोन भी जल गया, मैं किसी को कॉल तक नहीं कर पाई। मैं दर्द से चिल्ला रही थी, तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मुझे देखा और अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने ही मेरे माता-पिता को खबर दी।”

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ समय से लड़की का पीछा कर रहा था और परेशान करता था। दोनों के बीच पहले भी चार से पांच बार झगड़े हो चुके थे, क्योंकि लड़की ने आरोपी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। अब आरोपी की पत्नी द्वारा लगाया गया यह नया आरोप मामले को और जटिल बना रहा है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के पिता पर लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी, लेकिन फिलहाल एसिड अटैक मामले की जांच प्राथमिकता पर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios