मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

नोएडा: चोरी और स्नैचिंग रोकने में लापरवाही पर 5 चौकी प्रभारी सस्पेंड

चोरी और स्नैचिंग रोकने में लापरवाही पर 5 चौकी प्रभारी सस्पेंड

Mediawali, noida

तीन एसीपी समेत 32 पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और सेंट्रल नोएडा के सेक्टरों और सोसायटियों में बढ़ती चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को रोकने में लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पांच चौकी प्रभारियों को सस्पेंड कर दिया है। जनशिकायतों की सुनवाई और उनके समाधान में लापरवाही मिलने पर तीन एसीपी, तीन थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों समेत 32 पुलिस कर्मियों खिलाफ भी जांच शुरू की गई है। बुधवार को हुई क्राइम मीटिंग में जोनवार समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह बुधवार को रात 11 बजे जनशिकायतों की सुनवाई और उनके निस्तारण की समीक्षा की। रात एक बजे तक चली मीटिंग में शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुनने, उचित समाधान नहीं करने और असंतुष्ट फीडबैक बढ़ने के मामले सामने आए। इसके बाद मोरना चौकी प्रभारी अजित सिंह, सेक्टर-12/22 चौकी प्रभारी अक्षय प्रताप, जेवर की आरआर साइट चौकी प्रभारी बिरजलाल, सूरजपुर कस्बा चौकी प्रभारी कपिल पांडे और सूरजपुर कचहरी चौकी प्रभारी अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर नोएडा जोन के एसीपी-दो, ग्रेटर नोएडा के एसीपी-दो और एसीपी-चार समेत तीन सेक्टर-113, बीटा-2 और दादरी थानों के प्रभारी निरीक्षकों के खिलाफ प्रारभिक जांच शुरू कर दी गई है।

अपराध रोकने में नाकामी पर चेतावनी

चोरी, घरों में सेंधमारी, वाहन चोरी और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में लापरवाही बरतने पर भी पुलिस कमिश्नर ने सख्ती दिखाई। सदरपुर, एनआईबी, झुंडपुरा, ममूरा, बहलोलपुर, गौर सिटी, एच्छर, अल्फा और दादरी समेत नौ विभिन्न क्षेत्रों के चौकी प्रभारियों के साथ नॉलेज पार्क थाने के हल्का प्रभारियों को कड़ी चेतावनी दी गई है। इनके खिलाफ प्रारंभिक जांच भी शुरू की गई है। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण और अपराधों की रोकथाम में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios