मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

2027 से पहले नोएडा में लग जाएंगे 1949 CCTV कैमरे

CCTV

Mediawali, news

नोएडा शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए प्रस्तावित सेफ सिटी परियोजना के तहत नए साल से पहले 1949 CCTV कैमरे लगाने की तैयारी में नोएडा अथॉरिटी है। करीब 212 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत शहर में 561 स्थानों पर कैमरे लगाने हैं। इनमें से 147 जगहों पर आपातकालीन बटन भी लगाए जाएंगे। नोएडा अथॉरिटी ने इच्छुक कंपनियों को 10 नवंबर तक आवेदन करने के लिए तारीख तय की है।

बता दें कि, सेफ सिटी परियोजना की प्रक्रिया 2024 से चल रही है। नोएडा अथॉरिटी ने अप्रैल 2025 में इसका टेंडर जारी किया था, लेकिन 7 महीने बाद नवंबर में इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद अथॉरिटी ने दोबारा टेंडर जारी किया। इसके बाद भी काम को आगे नहीं बढ़ाया जा सका, लेकिन नोएडा में सवेंदनशील स्थान बढ़ने की वजह से नोएडा अथॉरिटी ने अब गंभीरता से सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रकिया शुरू कर दी है। तीसरी बार इस टेंडर में भी आवेदन की समयसीमा बढ़ाई है। अधिकारियों के मुताबिक, इच्छुक एजेंसियों की ओर से आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मांगने के कारण यह फैसला लिया गया है।

कैमरे के पास होगी आपातकालीन बटन

सेफ सिटी परियोजना के तहत 147 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ आपातकालीन बटन भी लगाए जाएंगे। इनका इस्तेमाल मुसीबत में फंसे लोग मदद मांगने के लिए कर सकेंगे। किसी घटना या आपात स्थिति में व्यक्ति बटन दबाकर मदद के लिए सूचना दे सकेगा। इससे जरूरत के समय लोगों को सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही सेक्टर-94 में स्थित इंटीग्रेटेड सिक्यॉरिटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ( आईएसटीएमएस) के ऊपर नया कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।

सुझावों के बाद RFP में संशोधन

प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, 17 सितंबर को सेफ सिटी परियोजना के लिए इच्छुक एजेंसियों के साथ बैठक हुई थी। इसमें एजेंसियों ने परियोजना और टेंडर प्रक्रिया से जुड़े सुझाव दिए थे। इन पर विचार करने के बाद आरएफपी (निविदा दस्तावेज) में कुछ बदलाव किए गए। इसके लिए शुद्धिपत्र जारी किया गया। संशोधन के बाद कंपनियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। अब कंपनियां 10 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios