मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

शेयर बाजार में निवेश के बहाने दो लोगों से 52 लाख की ठगी

Tags:
शेयर बाजार

महिला से 20 लाख और पुरुष से 32 लाख ठगे

Mediawali news, नोएडा

घर बैठे शेयर बाजार से डबल मुनाफा कमाने के जाल में फंसाकर साइबर अपराधियों ने महिला समेत दो लोगों से 54 लाख रुपये की ठगी कर ली। एप पर मनमुताबिक मुनाफा दिखाकर रकम ट्रांसफर कराते रहे। एक भी पैसा नहीं निकलने पर पीड़ितों को ठगी की जानकारी हुई। दोनों मामलों में ठगों ने 52 लाख 61 हजार 230 रुपये ऐंठ लिए।पीड़ितों ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद साइबर थाने में एफआईआर कराई है। पुलिस मामले में जांच शुरू की।

नोएडा सेक्टर 58 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। साथ ही वह शेयर बाजार में रुचि रखते हैं। पीड़ित को जुलाई 2025 में वॉट्सऐप मैसेज से अंकिता और स्नेहा अग्रवाल नाम महिला बातचीत शुरू की। ठगों ने घर बैठे शेयर बाजार में निवेश करने का सुझाव दिया। टीसीएस केपिटल ग्रुप में में निवेश करने पर दोगुना मुनाफा होने का दावा किया। पीड़ित के फोन में एक एप डाउनलाेड कराई गई। शुरुआत में छोटा- मोटा निवेश कराकर मुनाफा कमवाया। रकम को बैंक खाते में ट्रांसफर कर विश्वास भी दिलाया। झांसे में आने के बाद उन्होंने आठ अगस्त 2025 तक करीब 32 लाख 31 हजार 314 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपयों की जरूरत पड़ने पर मुनाफे समेत रकम को निकालना चाहा तो ठगों ने टैक्स के रूप में और रकम जमा कराने को बोला। वहीं रकम नहीं देने पर खाता फ्रीज होने की चेतावनी दी। इसके बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। 52 लाख 61 हजार 230 रुपये।

वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रहने वालीं बुजुर्ग महिला गृहणी हैं। वह शेयर बाजार में रूचि रखती हैं। ठग ने दीप्ति से नौ जून 2025 में वॉट्सऐप मैसेज से संपर्क किया। शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमाने के नाम का आफर दिया। स्टाक शेयर ग्रुप में जोडा और एप डाउनलोड कराई। 27 जून 2025 तक उनसे टोटल 20 लाख 29 हजार 916 रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम निकालने का प्रयास करने पर ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। दोनों पीड़ितों ने एनसीआरपी पोर्टल और साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस बैंक खातों व ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी कर रही। जल्द ही ठगी का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios